UPLMIS Portal 2024 : श्रमिकों को शुरू की गई सभी योजनाओं का लाभ देना

भारत में श्रमिकों के कल्याण के लिए नई-नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं इन सभी योजनाओं के जरिए श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सहायता देना है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग ने अपने यहां के श्रमिकों के लिए UPLMIS Portal 2024 को शुरू किया है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस पोर्टल के जरिए उत्तर प्रदेश के श्रमिक और कामगार लेबर का मजदूर कार्ड बनाया जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य के श्रमिक और कामगार अपने घर बैठे इस पोर्टल की मदद से अपना श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं और सरकार के द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इसमें उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के जरिए इन श्रमिकों को लाभ दिया जाता है।

UPLMIS Portal 2024 Highlights 

पोर्टल का नाम UPLMIS Portal 2024 
पोर्टल की शुरुआत कब हुई2020
पोर्टल को शुरू कियाउत्तर प्रदेश के श्रम विभाग
पोर्टल का मुख्य उद्देश्यउत्तर प्रदेश राज्य के श्रमिकों को शुरू की गई सभी योजनाओं का लाभ देना
पोर्टल से लाभार्थी उत्तर प्रदेश के श्रमिक और मजदूर
पोर्टल की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 

UPLMIS Portal 2024 क्या है?

UPLMIS Portal को उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की श्रम कार्ड योजना के तहत शुरू किया है। इस पोर्टल के जरिए उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को श्रम कार्ड बनवाने के साथ ही जो भी योजनाएं उत्तर प्रदेश में चलाई जा रही हैं उनका लाभ इस पोर्टल के जरिए उन तक पहुंचना है। 

उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को इसका लाभ प्राप्त करने के लिए भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। इस पोर्टल पर आपको उत्तर प्रदेश सरकार ने जो भी अपने यहां श्रमिक के लिए या ओर किसी के लिए कोई भी योजना चलाई है वे सभी योजनाएं इस पोर्टल पर मौजूद हैं।

UPLMIS Portal 2024 का उद्देश्य 

UPLMIS Portal का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं का लाभ इस पोर्टल पर देना है। इस पोर्टल पर सभी उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होता है तभी उनको इस पोर्टल के जरिए लाभ मिलता है।

UPLMIS Portal 2024 के लाभ और विशेषताएं 

  • इस पोर्टल पर पंजीकरण करना बहुत ही आसान है जिसे आप कहीं से भी कर सकते हैं। 
  • इस पोर्टल की मदद से शुरू की गई योजनाओं का लाभ आसानी से लिया जा सकता है। 
  • इस पोर्टल की मदद से श्रमिकों और सरकार के बीच पारदर्शिता बनी रहती है।
  • इसमें श्रमिक अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं और उनकी स्थिति को भी आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

UPLMIS Portal 2024 की पात्रता

  • इस पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आपका उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। 
  • इस पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आपकी आयु 18 से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले को 365 दिन में कम से कम 90 दिन श्रम कार्ड के अंतर्गत काम करना होता है। 

UPLMIS Portal 2024 किसके लिए है?

UPLMIS Portal उत्तर प्रदेश के उन श्रमिकों के लिए है जिन्होंने एक साल में श्रम कार्ड के अंतर्गत 90 दिन काम किया है वह इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करके उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

UPLMIS Portal 2024 के लिए जरूरी Documents 

  • आधार कार्ड 
  • राशन कार्ड प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास निर्माण पत्र 
  • श्रम कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर

UPLMIS Portal 2024 Registration कैसे करें?

अगर आपने उपर बताई जानकारी को अच्छे पढ़ लिया है, और आप भी इस योजना के लिए पात्र है, और इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो ऐसे में आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने की पूरी जानकारी हमने यहां नीचे स्टेप बाई स्टेप बताई है।

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • फिर आपके सामने एक नया विकल्प श्रमिक पंजीयन आवेदन करें का दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है। 
  • उसके बाद आपके सामने इस पोर्टल पर श्रमिक पंजीकरण का आवेदन फार्म खुलकर आ जाता है। 
  • इस आवेदन फार्म में आपको अपनी सारी जानकारी जैसे कि अपना नाम, श्रम कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर जैसी सभी जानकारी को भरना है।
  • फिर आपको अपना मोबाइल नंबर भी भरना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने संशोधन करें का एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • उसके बाद इस पोर्टल पर आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जाता है।

इसे भी पढ़े :

UPLMIS Portal 2024 Ka Helpline Number

UPLMIS Portal 2024 का हेल्पलाइन नंबर 1800-121-3468 है। जिस पर आप इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्या का समाधान ले सकते हैं।

FAQs:

UPLMIS Portal 2024 क्या है?

UPLMIS Portal उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग के द्वारा शुरू किया गया है जिसका मकसद उत्तर प्रदेश के श्रमिकों और मजदूर को श्रम कार्ड बनाकर उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं का लाभ देना है।

UPLMIS Portal 2024 की शुरुआत कब हुई?

UPLMIS Portal की शुरुआत श्रम विभाग के द्वारा 2020 में की गई थी।

UPLMIS Portal 2024 का उद्देश्य क्या है?

UPLMIS Portal 2024 का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं का लाभ इस पोर्टल की मदद से सभी श्रमिकों तक पहुंचना है।

UPLMIS Portal 2024 का Registration कैसे करें?

UPLMIS Portal में पंजीकरण करने के लिए आपको इस पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

Leave a Comment