UP MSME Loan Mela : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए सहायता मिलेगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP MSME Loan Mela के माध्यम से ऑनलाइन लोन मेला का पंजीकरण शुरू किया है। इस मेले के जरिए राज्य सरकार लगभग 2000 करोड रुपए का ऋण, आवेदन करने वालों को देगी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप भी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू किए गए UP MSME Loan Mela का हिस्सा बनने के बारे में सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल इसका हिस्सा बन सकते हैं लेकिन आपको पता होना चाहिए की यह लोन मिला क्या है। अगर आप इस लोन मेला के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें और फिर आप इस मेले का हिस्सा आसानी से बन सकते हैं।

UP MSME Loan Mela Highlights 

योजना का नाम UP MSME Loan Mela 
योजना की शुरुआत कब हुई2020
योजना को शुरू कियाउत्तर प्रदेश सरकार ने
योजना का मुख्य उद्देश्यराज्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वित्तीय सहायता देना है।
योजना से लाभार्थी उत्तर प्रदेश के नागरिक 
योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 

UP MSME Loan Mela क्या है?

UP MSME Loan Mela को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत इस मेले की घोषणा की है। इस मेले के लिए सरकार के द्वारा 2000 करोड रुपए का ऋण देने की बात की जा रही है। इस ऑनलाइन ऋण मेले में योगी आदित्यनाथ जी ने स्वदेशी उत्पादों के उत्पादन पर अपना ध्यान केंद्रित करके उन्हें वैश्विक ब्रांडों के साथ मिलने का आश्वासन दिया है।

इस योजना से पहले 13 मई 2020 को भारत के केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना की घोषणा केंद्र के लेवल पर की थी। जिसमें उत्तर प्रदेश को 3 लाख करोड रुपए का पैकेज दिया गया है।

UP MSME Loan Mela का उद्देश्य 

UP MSME Loan Mela का मुख्य उद्देश्य राज्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वित्तीय सहायता देना है। उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को उनके व्यवसाय को स्थापित करने के लिए सरकार के द्वारा लोन दिया जा रहा है। जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

UP MSME Loan Mela के लाभ और विशेषताएं 

  • इस योजना से उत्तर प्रदेश के सभी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों को उनके व्यापार में काफी बढ़ावा मिलेगा।
  • इसमें ली गई ऋण की राशि को सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा जिसमें बहुत कम समय लगेगा।
  • इस योजना से स्थानीय व्यवसाय करने वालों को बहुत फायदा मिलेगा। 
  • यह मेला नए रोजगार अवसर पैदा करने में मदद करता है।

UP MSME Loan Mela की पात्रता

  • कोई भी ऐसा व्यवसाय जो लंबे समय तक चल सकता है। 
  • किसी भी ट्रस्ट, गैर सरकारी संगठन और धार्मिक संस्थान को इस योजना के तहत ऋण नहीं दिया जाएगा।
  •  इसमें किसी भी ऐसी कंपनी को लोन नहीं दिया जाएगा जो ब्लैक लिस्ट कंपनी में आ रही है। 

UP MSME Loan Mela किसके लिए है?

UP MSME Loan Mela उन उधमियों के लिए है जो अपना खुद का व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं या अपने व्यापार को बहुत बड़ा करना चाह रहे हैं वह इस मेले से जुड़कर लोन ले सकते हैं।

UP MSME Loan Mela के लिए जरूरी Documents 

  • आवेदक का पैन कार्ड
  • आधार कार्ड या पहचान पत्र
  • आवेदक का ईमेल आईडी 
  • आवेदक का बैंक पासबुक 
  • आवेदक का मोबाइल नंबर 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • व्यवसाय का प्रमाण पत्र

UP MSME Loan Mela Registration कैसे करे?

क्या आपने भी उपर बताई जानकारी को अच्छे से पढ़ लिया है, और आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है, तो इसके लिए आवेदन करना होगा, आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में हमने यहां नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई है।

  • सबसे पहले आपको UP MSME Loan Mela ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा या आप इसकी MSME Sathi App को भी प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • उसके बाद आपको नव उपयोगकर्ता पंजीकरण लिखा दिखाई देगा उस पर आपको क्लिक करना है।
  • फिर आपको Up Online ऋण मेला पंजीकरण का फॉर्म खुलकर आपके सामने आ जाएगा।
  • उसके बाद आपको योजना का चयन करना है।
  • फिर आपको अपना नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य, जिला को चुनकर Captch Code डालना है।
  • उसके बाद नीचे आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

इसे भी पढ़े :

UP MSME Loan Mela Ka Helpline Number

UP MSME Loan Mela के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 0522-2238902 ओर 0522-2237582 को जारी किया है।

FAQs:

UP MSME Loan Mela क्या है?

UP MSME Loan Mela को योगी आदित्यनाथ ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुरू किया है जिसमें उधमियों को लोन दिया जाएगा। जिससे वे अपना कोई भी नया व्यवसाय या पुराने व्यवसाय को और बड़ा करके शुरू कर सके।

UP MSME Loan Mela की शुरुआत कब हुई?

UP MSME Loan Mela की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 2020 में की थी।

UP MSME Loan Mela का उद्देश्य क्या है?

UP MSME Loan Mela का मुख्य उद्देश्य जो उद्यमी उत्तर प्रदेश के अपना व्यवसाय करने का सोच रहे हैं उनको लोन देना है। जिससे उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा किया जा सके।

UP MSME Loan Mela का Registration कैसे करें?

UP MSME Loan Mela के लिए आप रजिस्ट्रेशन MSME की ऑफिशल वेबसाइट या MSME Sathi App की मदद से कर सकते हैं।

Leave a Comment