Mukhyamantri Bal Seva Yojana: कोरोना के समय संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक सहायता

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हमारे देश के लोगों ने बहुत सारी चुनौतियों का सामना किया है। हमारे देश के कई सारे बच्चे ऐसे हैं जिनके माता-पिता में से कोरोना काल में कोई एक या फिर दोनों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने प्रदेश में लगभग 197 ऐसे बच्चों की पहचान की है जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई है एवं 1799 प्रदेश में ऐसे बच्चे हैं जिनके माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु हो गई है ऐसे सभी बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा Mukhyamantri Bal Seva Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के जरिए इन बच्चों को आर्थिक मदद के साथ-साथ अन्य कई प्रकार की सुविधा दी जाएंगे जिससे ये बच्चे अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सके।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana Highlights

योजना का नामMukhyamantri Bal Seva Yojana
योजना की शुरुआत कब हुई2021
योजना को शुरू कियाउत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा
योजना का मुख्य उद्देश्यकोरोना के समय संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक सहायता देना है।
योजना से लाभार्थीउत्तर प्रदेश के बच्चे
योजना की आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन या ऑफलाइन

Mukhyamantri Bal Seva Yojana क्या है?

Mukhyamantri Bal Seva Yojana उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया है इस योजना के जरिए उन सभी बच्चों को मदद मिलेगी जिनके माता-पिता या किसी एक की कोरोना काल में मृत्यु हो गई है। इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 में 2021 को शुरू किया था।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से उत्तर प्रदेश के बच्चों को न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी बल्कि उनकी पढ़ाई से लेकर विवाह करने तक की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। इस योजना के अंतर्गत बच्चों के पालन पोषण के लिए सरकार अभिभावक को ₹4000 की आर्थिक सहायता देती है। अगर बच्चे की आयु 10 वर्ष से कम है और उसका कोई अभिभावक नहीं है तो उसको सरकार राज्य के बल गृह में आवास सुविधा देती है।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana का उद्देश्य

Mukhyamantri Bal Seva Yojana का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के उन सभी बच्चों को आर्थिक सहायता देना है जो कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अनाथ हो गए थे। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता दे रही दे रही है जिससे उनका पोषण सही से किया जा सके।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana के लाभ और विशेषताएं

  • इस योजना में पात्र बच्चों को पालन पोषण के लिए प्रत्येक महीने ₹4000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • अगर कोरोना काल में कोई लड़की के माता-पिता नहीं रहे हैं तो उसकी शादी के लिए सरकार ₹100000 तक की आर्थिक सहायता देती है।
  • इस योजना में आवास का लाभ उन बच्चों को मिलेगा जिनकी आयु 10 वर्ष से कम है।
  • इस योजना के अंतर्गत उन बच्चों को लैपटॉप या टैबलेट भी दिए जाते हैं जो पढ़ाई कर रहे हैं।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana की पात्रता

  • आवेदन करने वाले के माता-पिता की मृत्यु कोरोनावायरस के संक्रमण से हुई हो।
  • आवेदन करने वाले के माता-पिता की मृत्यु 1 मार्च 2020 से पहले न हुई हो।
  • वे बच्चे भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं जिनके माता-पिता में से एक नौकरी करने वाले की मृत्यु हो गई है।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana किसके लिए है?

Mukhyamantri Bal Seva Yojana को उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने यहां अनाथ हुए बच्चों के लिए शुरू किया है इसमें अनाथ बच्चों को प्रत्येक महीने ₹4000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana के लिए जरूरी Documents

  • बच्चों का आयु प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (यदि माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई है तो इसकी कोई जरूरत नहीं है)
  • कॉविड 19 से मृत्यु होने का प्रमाण पत्र
  • बालिका और अभिभावक की फोटो।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana Registration कैसे करें

  • मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपने नजदीकी ग्राम विकास या विकासखंड अधिकारी कार्यालय में जाना होगा।
  • इस कार्यालय से आप इस योजना का आवेदन पत्र ले।
  • उसके बाद इस आवेदन पत्र में अपनी सारी जानकारी को सही-सही एवं सावधानी पूर्वक भरना है।
  • उसके बाद कोविड-19 से मृत्यु होने का प्रमाण पत्र हो इस आवेदन पत्र के साथ लगा देना है।
  • फिर आपको इस आवेदन फार्म को इससे जुड़े अधिकारी के पास जमा कर देना है।
  • उसके बाद अधिकारी 15 दिन के आपको इस योजना का लाभ दे देंगे।

इसे भी पढ़े;

Mukhyamantri Bal Seva Yojana Ka Helpline Number

Mukhyamantri Bal Seva Yojana का हेल्पलाइन नंबर 1098 है आप इस योजना से जुड़ी जानकारी पाने के लिए इस पर भी कॉल कर सकते हैं।

FAQs

Mukhyamantri Bal Seva Yojana क्या है?

Mukhyamantri Bal Seva Yojana उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अनाथ बच्चों के पालन पोषण के लिए शुरू किया है।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana की शुरुआत कब हुई?

Mukhyamantri Bal Seva Yojana को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 2021 में शुरू किया गया है।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana का उद्देश्य क्या है?

Mukhyamantri Bal Seva Yojana का मुख्य उद्देश्य कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की देखरेख करना है जिससे उसने माता-पिता की कमी महसूस ना हो सके।

Mukhyamantri Bal Seva Yojana का Registration कैसे करें?

Mukhyamantri Bal Seva Yojana का लाभ लेने के लिए आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment