UP Samuhik Vivah Yojana: लगभग ₹51000 की राशि मिलेगी, आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग देने के लिए एक योजना शुरू की है जिसका नाम UP Samuhik Vivah Yojana है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के नागरिकों को बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता देगी ताकि वह नागरिक अपनी बेटियों की शादी अच्छे से कर सके और किसी भी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सामूहिक विवाह योजना में उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों के विवाह के लिए लगभग ₹51000 की राशि देगी। जिससे गरीब परिवार पर विवाह का आने वाला आर्थिक बोझ कम हो जाएगा। यदि आप भी इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी जानना चाहते हैं तो हमारे साथ इस आर्टिकल में बने रहे।

UP Samuhik Vivah Yojana Highlights

योजना का नामUP Samuhik Vivah Yojana
योजना की शुरुआत कब हुई2017
योजना को शुरू कियाउत्तर प्रदेश सरकार ने
योजना का मुख्य उद्देश्यगरीब बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता देना
योजना से लाभार्थीउत्तर प्रदेश की गरीब बेटियों

UP Samuhik Vivah Yojana क्या है?

UP Samuhik Vivah Yojana को उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू किया है। इस योजना का लाभ केवल राज्य के कमजोर और आर्थिक रूप से परिवार की लड़कियों को दिया जाएगा। इस योजना में आर्थिक रूप से पिछड़े सभी परिवार की बेटियों के विवाह के लिए सरकार जिला स्तर पर एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन भी करती है, इस आयोजन में सरकार के द्वारा प्रत्येक जोड़े को ₹51000 दिए जाते हैं।

उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना के तहत शादीशुदा जोड़ों की जिंदगी से जुड़े खर्च के लिए उनके अकाउंट में आर्थिक सहायता के रूप में ₹35000 की राशि को भेजती है और जैसे कि जरूरी सामान जैसे कपड़े, बर्तन आदि के लिए ₹10000 की धनराशि सामूहिक जोड़े को देती है। वही ₹6000 की राशि सामूहिक विवाह के खर्च पर देती है। इस तरह से कुल मिलाकर ₹51000 सरकार द्वारा खर्च किए जाते हैं।

UP Samuhik Vivah Yojana का उद्देश्य

UP Samuhik Vivah Yojana का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता देना जिससे गरीब घर की बेटियों के भी शादी हो सके। सरकार के द्वारा दी गई इस मदद से गरीब परिवारों पर विवाह का खर्च कम हो जाता है।

UP Samuhik Vivah Yojana के लाभ और विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ सभी वर्गों के लोगों को दिया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर है।
  • इस योजना से उन गरीब परिवारों की बेटियों की भी शादी हो जाती हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है।
  • इस योजना में गरीब परिवार किसी शादीशुदा जोड़े को सरकार के द्वारा ₹35000 की धनराशि दी जाती है।
  • इस योजना से अब गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह आयोजन के खर्चों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

UP Samuhik Vivah Yojana की पात्रता

  • उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के निवासी ही उठा सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना में उन बेटियों का लाभ मिलेगा जिनके परिवार बहुत ज्यादा गरीब है।
  • इस योजना में तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को भी पुनर्विवाह हेतु शामिल किया गया है।

UP Samuhik Vivah Yojana किसके लिए है?

UP Samuhik Vivah Yojana उन उत्तर प्रदेश के गरीब नागरिकों की बेटियों के लिए है, जो अपनी बेटी का विवाह करने में सक्षम नहीं है उनके लिए सरकार के द्वारा ₹50000 की राशि दी जाती है।

UP Samuhik Vivah Yojana के लिए जरूरी Documents

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • बीपीएल कार्ड
  • कन्या का एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर

UP Samuhik Vivah Yojana Main Registration कैसे करें

  • सर्वप्रथम आपको समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज पर आवेदन करें का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • फिर आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ाना है।
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने विवाह हेतु अनुदान के तहत आर्थिक सहायता का आवेदन पत्र खुल जाता है।
  • इस पेज पर अब आपको वधू पक्ष की जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, आधार कार्ड नंबर और वर पक्ष की भी सभी जानकारी अच्छे से भरे।
  • फिर आपको घोषणा पर टिक करके Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपसे आपकी कुछ जरूरी दस्तावेज को अपलोड करने के लिए कहेगा जिन्हें आप अपलोड करें।
  • अब आप इस सामूहिक विवाह योजना के फॉर्म को Final Submit कर दें।

इसे भी पढ़े:

UP Samuhik Vivah Yojana Ka Helpline Number

UP Samuhik Vivah Yojana का हेल्पलाइन नंबर 1800-419-0001 है।

FAQs

UP Samuhik Vivah Yojana क्या है?

UP Samuhik Vivah Yojana उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब घर की बेटियों के विवाह के लिए शुरू किया है जिसमें गरीब बेटी के परिवार वालों को ₹51000 की आर्थिक मदद दी जाती है।

UP Samuhik Vivah Yojana की शुरुआत कब हुई?

UP Samuhik Vivah Yojana की शुरुआत 2017 में की गई थी।

UP Samuhik Vivah Yojana का उद्देश्य क्या है?

UP Samuhik Vivah Yojana का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी सरकार के द्वारा करना है जिसमें उन्हें₹51000 की आर्थिक मदद दी जाती है।

UP Samuhik Vivah Yojana का Registration कैसे करें?

UP Samuhik Vivah Yojana के लिए आप आवेदन समाज कल्याण विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

Leave a Comment