UP Pankh Portal: अपने राज्य के छात्रों को घर बैठे करियर काउंसलिंग की सुविधा देना

केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा देश के नागरिकों को सुविधा देने के साथ-साथ नई-नई योजना और साथ ही पोर्टल शुरू किया जा रहे हैं। इसी तरह से उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने राज्य में शिक्षा स्तर को बेहतरीन बनाने के लिए एक पोर्टल का शुभारंभ किया है जिसका नाम UP Pankh Portal है। इस पोर्टल की मदद से यूपी बोर्ड के सभी छात्रों के लाभ मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस पोर्टल के जरिए कक्षा 9 से कक्षा बारहवीं पास करने वाले छात्रों के करियर से जुड़ी जानकारी उपलब्ध की गई है। जिसके जरिए छात्र अपने आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन ले सकते हैं।

अगर आप उत्तर प्रदेश के इस पोर्टल के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ इस अभिलेख में अंत तक बने रहे हैं।

UP Pankh Portal Highlights

पोर्टल का नामUP Pankh Portal
पोर्टल की शुरुआत कब हुई5 सितंबर 2022 को
पोर्टल को शुरू कियाउत्तर प्रदेश सरकार
पोर्टल का मुख्य उद्देश्यअपने राज्य के छात्रों को घर बैठे करियर काउंसलिंग की सुविधा देना।
पोर्टल से लाभार्थीराज्य के कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के सभी छात्र
पोर्टल की आवेदन प्रक्रियाOnline

UP Pankh Portal क्या है

UP Pankh Portal को उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य बनाने के लिए इस पोर्टल को विकसित किया है। राज्य सरकार ने इस पोर्टल को 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस वाले दिन लांच किया था।

इस पोर्टल के जरिए यूपी बोर्ड के सभी कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राएं को लाभान्वित किया जाएगा। इस पोर्टल में इन छात्रों के करियर से संबंधित सभी जानकारी दी जाएगी। इस पोर्टल पर विद्यार्थी घर बैठकर ही ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से इसका लाभ ले सकते हैं।

UP Pankh Portal का उद्देश्य

UP Pankh Portal का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को घर बैठे करियर की काउंसलिंग की सुविधा ऑनलाइन देना है। ताकि विद्यार्थी अपने करियर से संबंधित आशंकाओं और सवालों को दूर कर सके क्योंकि ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें अपने भविष्य से संबंधित सलाह नहीं मिल पाती है। वे इस पोर्टल के जरिए अपना अच्छा करियर बना सकते हैं।

UP Pankh Portal के लाभ और विशेषताएं

  • इस पोर्टल के जरिए उत्तर प्रदेश राज्य के कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी छात्र या छात्राएं अपने घर बैठकर ही ऑनलाइन करियर काउंसलिंग की सुविधा ले सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर विद्यार्थी अपनी छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
  • यूपी सरकार के इस पोर्टल पर छात्र अपने करियर से जुड़ी जानकारी जैसे उन्हें कौन सा कोर्स करना सही रहेगा के बारे में भी पता कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल की मदद से छात्र अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

UP Pankh Portal की पात्रता

  • इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • लाभ लेने वाला उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ने वाला होना चाहिए।
  • इस पोर्टल के अंतर्गत केवल वे छात्र ही पंजीकरण कर सकते हैं जो कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक पढ़ रहे हैं।

UP Pankh Portal किसके लिए है

UP Pankh Portal उत्तर प्रदेश सरकार ने उन छात्रों के लिए बनाया है जो कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं में पढ़ रहे हैं ऐसे छात्रों को उनके करियर से जुड़ी जानकारी देना इस पोर्टल का मकसद है।

UP Pankh Portal के लिए जरूरी Documents

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • अपने स्कूल की आईडी
  • पिछले वर्ष की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

UP Pankh Portal Main Registration कैसे करें

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल कि इस ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने कंप्यूटर की स्क्रीन पर एक होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • फिर उसके बाद आपको प्रवेश के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको डैशबोर्ड पर छात्र यूनिक आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुलकर सामने आता है।
  • इसमें आपको अपने करियर से जुड़े बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।
  • जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो उस करियर से जुड़ी जानकारी आपके सामने खुलकर आ जाती है।
  • इसके अलावा आप जिस भी क्षेत्र में अपना करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं।
  • उससे आगे की शिक्षा के बारे में जानकारी और बेहतर कॉलेज में की सूची आ जाती है।

इसे भी पढ़े:

UP Pankh Portal Ka Helpline Number

UP Pankh Portal का हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5145, 8882213831 है जिस पर आप इस पोर्टल से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

FAQs

UP Pankh Portal क्या है?

UP Pankh Portal को कक्षा 9 से 12 वीं तक पढ़ने वाले छात्र – छात्राओं के लिए शुरू किया है जिसमें उन्हें अपने करियर से जुड़ी कोई भी जानकारी मिल सकती हैं।

UP Pankh Portal की शुरुआत कब हुई?

UP Pankh Portal को उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2022 के दिन शुरू किया था।

UP Pankh Portal का उद्देश्य क्या है?

UP Pankh Portal का मुख्य उद्देश्य छात्रों की करियर से जुड़ी जानकारी एक ही पोर्टल पर देना है जिससे उन्हें अपने भविष्य में करियर से जुड़ी जानकारी जानने में कोई समस्या उत्पन्न ना हो।

UP Pankh Portal का Registration कैसे करें?

UP Pankh Portal के लिए आप रजिस्ट्रेशन उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं।

Leave a Comment