दोस्तों किसानों के लिए आजकल पशुपालन आय का सबसे अच्छा स्रोत साबित हो रहा है, जिसको देखते हुए भारत की सरकार इनके लिए नई-नई योजनाएं चला रही हैं इनमें से ही एक योजना Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 है। यदि आप इस योजना के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो हमारे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बन रहे हैं।
बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना से राज्य के बेरोजगार युवा, महिलाएं और कृषकों को पशुपालन को स्थापित करने के लिए बिहार सरकार अनुदान देती है। जिससे बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले किसानों को रोजगार मिल सके और उनकी आय में भी वृद्धि की जा सके।
Table of Contents
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 Highlights
योजना का नाम | Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 |
योजना की शुरुआत कब हुई | 2024 |
योजना को किसने शुरू किया | बिहार सरकार ने |
योजना का मुख्य उद्देश्य | ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना |
योजना से लाभार्थी | ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बेरोजगार किसान, महिलाएं |
योजना की ऑफिशल वेबसाइट | Samagra Gavya Vikas Yojana |
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 क्या है?
Samagra Gavya Vikas Yojana को बिहार सरकार के द्वारा शुरू किया गया है इस योजना के जरिए बिहार के बेरोजगार युवा, महिला और कृषकों को पशुपालन स्थापित करने के लिए बिहार सरकार इन्हें अनुदान उपलब्ध कराएगी। इस योजना में बिहार सरकार उन किसानों को अनुदान देगी जो 4-6 दूध देने वाले पशुओं को रख कर डेयरी स्थापित करना चाहते हैं उन्हें बिहार सरकार ₹200000 तक का अनुदान देगी।

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को पशुपालन स्थापित करने के लिए राज्य सरकार 75% तक की सब्सिडी देती है तथा अन्य सभी वर्ग के लोगों को 50% तक की सब्सिडी देती है।
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 का उद्देश्य
बिहार सरकार दोबारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बिहार में रह रहे बेरोजगार युवा, महिला तथा किसानों को डेयरी स्थापित करा कर उन्हें रोजगार देना है। जिससे बिहार में युवाओं को रोजगार मिलेगा और बेरोजगारी दर में कमी होगी।
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 के लाभ और विशेषताएं
- इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवा, महिला और किसानों को मिलेगा।
- इस योजना के अंतर्गत 4-6 दूध देने वाले पशुओं को रखकर डेरी खोलनी होती है।
- इस योजना में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए राज्य सरकार ने 75% तक की सब्सिडी दी है।
- इस योजना के अंतर्गत अन्य सभी वर्गों को 50% की सब्सिडी दी जाती है।
- इस योजना में डेयरी स्थापित करने के लिए बिहार सरकार अधिक से अधिक ₹2,00,000 तक का अनुदान देती है।
- इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि भी होगी।
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 की पात्रता
- इस योजना के लिए आवेदन करने वाला बिहार का निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ उन्हें मिलेगा जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होगी।
- ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बेरोजगार युवा, किसान और महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
- बिहार के सभी वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 किसके लिए है?
समग्र गव्य विकास योजना, बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बेरोजगारी युवा किसान और महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं चाहे वह किसी भी वर्ग का क्यों ना हो।
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 के लिए जरूरी Documents
- आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड
- बिहार का मूल निवास
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- जहां डेरी लगाना चाहते हैं उस जमीन के डाक्यूमेंट्स।
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 Registration कैसे करें?
क्या आपने उपर बताई सभी जानकारी को अच्छे से पढ़ लिया है, और आप इस योजना के लिए पात्र है, और आप भी इसका लाभ लेना चाहते हो तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया यहां नीचे बताई है।
- सर्वप्रथम आपको गव्य विकास निदेशालय की ऑफिशल वेबसाइट https://misdairy.bihar.gov.in/Registration/Register पर जाना होगा।
- फिर आपके सामने एक होम पेज खुलकर आएगा।
- इसमें आपको Official Login का ऑप्शन दिखाई देगा।
- जैसे ही आप Login करते हैं तो आपके सामने New Registration लिखा दिखाई देगा।
- जिसके बाद फिर आपके सामने एक Registration Form खुलकर आएगा।
- उस आवेदन फार्म में अपनी जानकारी जैसे अपना नाम, ब्लॉक, जिला आदि सभी जानकारी को भरे।
- उसके बाद आवेदन फार्म को Final Submit कर दें।
इसे भी पढ़े:
- PM Modi Awas Yojana 2024: ₹2 लाख की सहायता मिलेगी, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता
- Nal Jal Yojana 2024: जल जीवन मिशन योजना भर्ती, आवेदन प्रक्रिया
- MP Kisan Anudan Yojana: कृषि उपकरण सब्सिडी योजना, आवेदन प्रक्रिया
- PM-WANI Yojana: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 Ka Helpline Number
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 का लाभ लेना है, तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा। लेकीन आवेदन करने में किसी तरह की परेशानी हो रही है, या आपको इस योजना से सम्बन्धित कोई शिकायत है, तो आपको इसकी ऑफीशियल वेबसाइट पर संपर्क करना होगा।
हेल्पलाइन नंबर 0612-2202556
FAQs
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 क्या है?
समग्र गव्य विकास योजना की शुरुआत 2024 में हुई थी। यह योजना बिहार सरकार द्वारा राज्य के ग्रामीण किसानों, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को दुधारू मवेशियों की खरीद और डेयरी स्थापित करने के लिए शुरू की गई हैं।
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 की शुरुआत कब हुई?
इस योजना की शुरुआत 2024 में की गई है।
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जा सके और किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 का Registration कैसे करें?
इस योजना का रजिस्ट्रेशन आप ऑनलाइन गव्य विकास निदेशालय की ऑफिशल वेबसाइट से जाकर कर सकते हैं।