दोस्तों, वर्तमान समय में देश के विकास के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। और इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने भी मखाने के किसानों के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। जिसका नाम Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 है। इस नई योजना से मखाने के किसानों को कैसे लाभ होगा। Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 क्या है, इसके लिए आवेदन कैसे करें, आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना होगा। आवेदक को आवेदन के लिए किन दस्तावेज की जरुरत पड़ेगी। इस तरह की पूरी जानकारी हमने आगे इसी आर्टिकल में बताई है। इसके लिए इस आर्टिकल को अच्छी तरह से पढ़े।
Table of Contents
Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 Highlights
योजना का नाम | Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 |
लाभ | मखाना बीज पर 75% सब्सिडी |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
राज्य | बिहार |
वर्ष | 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://horticulture.bihar.gov.in/ |
Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 क्या है?
इस मखाना विकास योजना की शुरुआत 4 सितंबर 2022 को बिहार सरकार द्वारा की गई थी। Bihar Makhana Vikas Yojana के माध्यम से मखाना की खेती करने वाले किसानों को जितनी भी लागत है उसका 75% अनुदान दिया जाता है। बिहार सरकार द्वारा यह अनुदान मखाना के बीज पर दिया जाता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए बिहार सरकार द्वारा जारी की गई ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर पात्र किसान आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 का उद्देश्य
इस Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 मुख्य उद्देश्य बिहार में मखाना उत्पादन में बढ़ोत्तरी करनी है। इसके जरिए किसानों को नया रोजगार का अवसर प्रदान करना है।बिहार के अंदर मखाना अनुसंधान केंद्र का निर्माण भी किया गया है राज्य सरकार द्वारा मखाना की खेती करने वाले किसानों को मखाना के बीजों पर 50% से लेकर 75% तक की सब्सिडी द्वारा दी जाती है।
Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 के लाभ और विशेषताएं
- इस योजना के तहत सरकार की तरफ से मखाना की खेती करने के लिए किसानों को सहायतानुदान प्रदान किया जाता है
- Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 के माध्यम से बिहार राज्य के किसानों को मखाना उत्पादन करने का रोजगार प्राप्त हो जाता है।
- इस योजना के अंतर्गत जितने भी किसानों को लाभ मिलेगा उसमें से 30% महिला किसानों की भागीदारी होना सुनिश्चित किया जा रहा है।
- बिहार सरकार का लक्ष्य मखाना उत्पादन को 16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने की है।
- इस योजना का लाभ सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करने वाले लाभार्थियों को ही मिलेगा।
- इस योजना के तहत खेती में नई तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 के लिए पात्रता
- इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- सिर्फ बिहार राज्य के किसान ही इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते है
- मखाने की खेती करने वाले किसान ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक के बैंक खाते से आधार लिंक होना चाहिए।

Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 का लाभ किसे मिलेगा
मखाना विकास योजना 2023-24 का लाभ मखाने की खेती करने वाले किसानों को ही मिलेगा। इस योजना का लाभ बिहार के केवल 10 जिलों को दिया जाएगा जिसमे अररिया, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, मधेपुरा, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा और खगड़िया शामिल है।
Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का आधार पैन कार्ड
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
- पासबुक की नकल
- आवेदक का आय प्रमाण पत्र
- आवेदक का मोबाइल नंबर
- खसरा-खतौनी
Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें
Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 के बारे में आपने सभी जानकारी अच्छे से पढ़ लिया है, और आप इस योजना के लिए पात्र है, तो इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए नीचे बताए आवेदन के स्टेप्स को अच्छे से फोलो कीजिए।
- इस योजना के तहत लाभ के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जायेगे.
- इसके लिए सर्वप्रथम इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- फिर वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपको Schemes के सेक्शन पर क्लिक करें.
- फिर मखाना विकास योजना का विकल्प के निचे आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करें.
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा.
- जहाँ से आप इस योजना से सबंधित सम्पूर्ण जानकारी को भरकर ऑनलाइनआवेदन कर सकते है.
इसे भी पढ़े:
- PM-WANI Yojana: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ
- Bihar Electric Charging Station Subsidy 2024: ₹50000 से लेकर ₹10000 तक की सब्सिडी मिल रही है
- PM Svanidhi Yojana 2024: बिना गारंटी 50 हजार का लोन मिलेगा
- PM SHRI Yojana: 20 लाख बच्चों लाभ मिलेगा
- PM Silai Machine Vishwakarma Yojana 2024 : सरकार की तरफ से औरतों को मुफ्त सिलाई मशीन मिलने वाली है
Helpline Number
Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 के लिए आवेदन करने की सोच रहे है, और इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो इसके लिए आपको इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना होगा. वहा से आपको इसके बारे में सही जानकारी मिल जाएगी.
Helpline Number: 0612-2547772
FAQs:
Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 क्या है?
यह बिहार सरकार द्वारा चलाई गयी एक योजना है, इसके अंतर्गत मखाना के खेती करने वाले किसानों को सरकारी अनुदान दिया जाता है ।
Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 में कितना अनुदान मिलता है?
इस योजना में सरकार द्वारा पात्र किसानों को 50 से 75% तक का अनुदान दिया जा रहा है।
Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य मखाना की खेती को बढ़ावा देना है ।
Bihar Makhana Vikas Yojana 2024
की शुरुआत कब हुई है?
मखाना विकास योजना की शुरुआत 4 सितंबर 2022 को बिहार सरकार द्वारा की गई थी।
Bihar Makhana Vikas Yojana 2024 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इस समय इस योजना में आवेदन करने की कोई भी अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है।