Bihar Krishi Rin Yojana 2024: लाभ, पात्रता , जरुरी दस्तावेज

किसानों के लिए बिहार राज्य सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आने वाले वर्ष 2024-25 में सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही गई है। अलग-अलग कृषि कार्यों को करने वाले किसानों को अलग-अलग योजनाओं के तहत लाभ दिया जाएगा और खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इन योजनाओं के अंदर किसानों को सीधा या फिर प्रत्यक्ष रूप में लाभ देने की बात कही गई है। अगर आप भी बिहार राज्य के रहने वाले हैं और एक किसान है तो यह जानकारी आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें हम आपको बताते हैं कि आपको बिहार कृषि में ऋण योजना के तहत किस प्रकार लाभ मिल सकता है और आप इसके तहत किस प्रकार अपना कर्ज माफ करवा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Krishi Rin Yojana 2024 Highlights

योजना का नामBihar Krishi Rin Yojana 2024
योजना का प्रकारसरकारी योजना
कौन है लाभार्थीबिहार के सभी किसान
किस राज्य में होगी शुरूबिहार राज्य में बिहार कृषि विभाग के द्वारा
Official websiteHttps://dbtagriculture.bihar.gov.in

Bihar Krishi Rin Yojana 2024 के बारे में नई अपडेट

बिहार राज्य की सरकार की तरफ से रोड Map के जरिए ऋण की आवश्यकता का मूल्यांकन कर लिया है। इसके जरिए किसानों को उनकी कृषि कार्यों में भी सहायता मिल पाएगी और उन्हें ऋण भी दिया जा सकता है। लगभग पिछले 7 सालों में देखा जाए तो कृषि ऋण में काफी गिरावट देखी गई है। इन सभी को देखते हुए इस योजना की शुरुआत की जा रही है।

Bihar Krishi Rin Yojana 2024

ऐसा बताया जा रहा है कि 2021-22 के दौरान कृषि ऋण राज्य स्तर पर हिस्सेदारी केवल 38.4 फ़ीसदी ही रहा था, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए तो यह 42.9 फीसदी ही रहा। इस साल रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है की कुल भूमि के 9.6 फीसदी क्षेत्र के लिए फसल ऋण उपलब्ध किया जा सकता है।

Bihar Krishi Rin Yojana 2024 का मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत काफी सारे लाभ दिए जा रहे हैं इसमें फसल उत्पादन, जल संसाधन, फॉर्म मशीनीकरण, पौधारोपण, बंजर भूमि, विकास वानिकी, बागवानी इन सभी के लिए सरकार की तरफ से खर्चा दिया जा रहा है। इसी के साथ-साथ डेयरी कुकुट पालन, बकरी, भेड़, सूअर पालन, एकीकृत कृषि प्रणाली, बैलगाड़ी और बैल खर्च के लिए भी सरकार की तरफ से कर्ज दिया जा रहा है।

Bihar Krishi Rin Yojana 2024 का लाभ किसे मिलेगा क्या है पात्रता

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए यह जरूरी है कि आप बिहार के मूल निवासी हो। इसी के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, महिला, युवा, अल्पसंख्यक इन सभी को प्राथमिकता दी जाएगी।

Bihar Krishi Rin Yojana 2024 के लिए जरुरी दस्तावेज

  • जाति प्रमाण पत्र,
  • आधार कार्ड,
  • पैन कार्ड,
  • पासपोर्ट साइज फोटो,
  • बैंक स्टेटमेंट,
  • रिजेक्ट किया गया चेक,
  • सिग्नेचर,
  • निवास प्रमाण पत्र इन सभी चीजों की जरूरत पड़ेगी।
Bihar Krishi Rin Yojana 2024

इस साल किसानों को कृषि के लिए लगभग 1 लाख करोड़ की है जरूरत

किसान की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार की तरफ से ऋण देने की बात कही गई है। इसके तहत यह कहा जा रहा है कि किसानों को अलग-अलग प्रकार की बहुत सारी योजनाओं, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ दिया जाएगा। इस योजना को और भी ज्यादा समृद्ध बनाने के लिए 10356448 लाख कर्ज की जरूरत का आकलन भी किया गया है, जो कि पिछले साल के मुकाबले बहुत ही ज्यादा बताई जा रही है। वहीं अगर 2023-24 की बात की जाए तो उस समय 7882327 लाख रुपए का ऋण का अवलोकन किया गया था।

किसानों को क्यों है ऋण की जरूरत

राज्य सरकार की तरफ से जो रोड मैप की रिपोर्ट तैयार की गई है उसमें पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि राज्य के प्रति व्यक्ति आय बहुत ही ज्यादा कम है जिसके चलते छोटे और सीमांत किसानों को कर्ज की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में कम से कम 96.96 फीसदी किसानों को शामिल किया गया है। ऐसे से यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसान कर्ज लेकर खेती किसानी का काम करते हैं, जिसकी वजह से उत्पादन के साथ-साथ निवेश गतिविधियों के संचालन के लिए भी संस्थागत ऋण की आवश्यकता पड़ सकती है। अगर साधारण भाषा में बताया जाए तो व्यक्ति के आय के कम आय के कारण ही किसानों को ऋण जरूरत पड़ती है।

इसे भी पढ़े:

Helpline Number

क्या आप भी इस Bihar Krishi Rin Yojana 2024 के बारे में अधिक जानकरी प्राप्त करना चाहते है, या अपना रुण माफ़ करवाना चाहते है, लेकिन आपके कोई सवाल है, जिसका जवाब आपको अभी तक नहीं मिला तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का संधान पा सकते है.

Helpline Number: 9431818708

FAQs

किस योजना के तहत किसानों को ऋण देने की बात कही गई है?

बिहार राज्य सरकार की तरफ से बिहार कृषि ऋण योजना की शुरुआत की जा रही है।

बिहार कृषि ऋण योजना के तहत कितने रुपए तक की राशि के कर्ज की जरूरत बताई है?

इस योजना के तहत यह बताया गया है कि किसानों के लिए कम से कम 1 लाख करोड़ कर्ज की जरूरत है।

किनकिन योजनाओं के तहत लोगों को कर्ज मिल सकता है?

इस योजना के तहत जल संसाधन, फसल उत्पादन, फॉर्म मशीनीकरण, बागवानी, भेड़, बकरी, सूअर पालन, बैलगाड़ी इन सभी के तहत किसानों को कर्ज मिल सकता है।

Leave a Comment